Tuesday, October 20th, 2026

15 फरवरी से बदल जाएगा इस बैंक के नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से जुड़ा नियम

नई दिल्ली। 
12 फरवरी को देर रात से दोनों बैंकों के सिस्टम अपग्रेडेशन का काम शुरू किया जाएगा। सर्वर अपग्रेडेशन की प्रक्रिया 72 घंटों तक चलेगी । अगर आपका बैंक खाता इलाहाबाद बैंक में है तो आपके लिए ये खबर बेहद अहम है। इलाहाबाद बैंक का विलय पिछले साल इंडियन बैंक में कर दिया गया है। बैंकों के विलय के बाद अब दोनों बैंकों के सर्वर अपग्रेड किए जा रहे हैं। इंडियन बैंक ने ट्वीट कर खाताधारकों को इसकी जाानकारी दी है।
 
इलाहाबाद बैंक के विलय इंडियन बैंक में पिछले साल हो गया है। अब दोनों बैंकों के सर्वर को अपग्रेड किया जा रहा है। 12 फरवरी रात 9 बजे से दोनों बैंक के सर्वर के अपग्रेडेशन क काम शुरू होगा, जो 15 फरवरी को सुबह 9 बजे तक चलेगी। सर्वर अपग्रेडेशन के दौरान एटीएम सर्विस, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग आदि सर्विसेज में परेशानी आ सकती है। सर्वर अपग्रेडेशन के बाद यानी 15 फरवरी से इलाहाबाद बैंक के सभी अकाउंट होल्डर्स इंडियन बैंक के सर्वर पर शिफ्ट हो जाएंगे। बैंक के मुताबिक 13 फरवरी को महीने का दूसरा शनिवार रहेगा और 14 फरवरी को रविवार को छुट्टी की वजह से बैंक बंद रहेगा। ऐसे में बैंक बैंक को उम्मीद है कि 15 फरवरी से दोनों बैंकों के सर्वर को एक करने का काम पूरा हो जाएगा।

नेट बैंकिंग के लिए शेयर किया ये यूआरएल
इंडियन बैंक ने ट्वीट कर खाताधारकों को अहम जानकारी भी दी है। बैंक ने इलाहाबाद बैंक के ग्राहकों के लिए नया लिंक साझा कर उन्हें इस दौरान नेट बैंकिंग की सेवा के इस्तेमाल के लिए इसे यूज करने को कहा है। सर्विस मेंटिनेंस के दौरान बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए नया URL साझा किया है। अगर आपको इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करना है तो इस लिंक पर क्लिक कर सेवा का लाभ ले सकते हैं। बैंक ने ट्वीट कर https://www.indianbank.net.in/jsp/startIBPreview.jsp. लिंक साझा किया है।लिंक के जरिए मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल इस सर्वर अपग्रेडेशन के जरिए इलाहाबाद बैंक की नेट बैंकिंग समेत बाकी ऑनलाइन सेवाओं को जल्द ही इंडियन बैंक के सर्वर पर शिफ्ट किया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय